उत्तराखंड के चंपावत में खेल प्रतियोगिता के दौरान एक दर्दनाक हादसे में खिलाड़ी की जान चली गई। इस हादसे ने सभी को सदमे में ला दिया है।
जानकारी के मुताबिक गोरल चौड़ मैदान राजकीय पॉलिटेक्निक की खेल प्रतियोगिताएं चल रही हैं। जिसमें जेवलिन खिलाड़ी के अभ्यास के दौरान भाला दूसरे खिलाड़ी के गर्दन में जा लगा। इससे मौके पर ही खिलाड़ी की मौत हो गई। उक्त हादसे के बार हड़कंप मच गया।