ओक्लाहोमा में आग का भीषण तांडव, शिकागो जितने बड़े इलाके में धधकती लपटें…

अमेरिका के ओक्लाहोमा में जंगलों में आग लग गई। इस आग की वजह से हजारों एकड़ समतल जमीन और रिहायशी इलाके भी आग की जद में है। अमेरिकी मीडिया में कहा है जा रहा कि शिकागो शहर जितने बड़े इलाके में आग फैल चुकी है।

गौरतलब है कि ज़्यादातर आग सिर्फ आठ घंटों में लगी है। ओक्लाहोमा फॉरेस्ट्री सर्विस के मुताबिक, बुधवार शाम तक 15 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया गया था।

रेंजर रोड फायर ओक्लाहोमा के बीवर काउंटी में शुरू हुई, फिर लगभग 60 मील तक फैलकर दक्षिणी कैंसस तक पहुंच गई। मंगलवार को इसकी वजह से कैंसस के एंगलवुड और एशलैंड में हजारों लोगों को खाली कराना पड़ा।

वुडवर्ड इलाके में भी लगी भयानक आग

वुडवर्ड करीब 12,000 लोगों का शहर है। इमरजेंसी मैनेजर मैट लेहेनबाउर ने बताया कि शहर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में कई हजार लोगों को खाली करना पड़ा।

इनमें से ज़्यादातर खाली करने के ऑर्डर मंगलवार देर रात तक हटा लिए गए थे। आग की वजह से नॉर्थवेस्टर्न ओक्लाहोमा स्टेट यूनिवर्सिटी के वुडवर्ड कैंपस से भी लोगों को खाली करना पड़ा, जो बुधवार को नॉर्मल तरीके से खुल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *