तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरी जिले से हादसे की खबर सामने आई है।
जहां, यादाद्री भुवनगिरी जिले के चौटुप्पल मंडल में मौजूद एक कंपनी में दो रिएक्टर में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। धमाका इतना जोरदार था कि पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना चौटुप्पल मंडल के एलागिरी इलाके में हुई, जिससे इंडस्ट्रियल यूनिट में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए हैं और आग बुझाने का काम जारी है।
खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत की कोई खबर नहीं थी।