अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका प्रशासन भारी भरकम टैकिफ लगाने की वजह से जहां दुनियाभर के कई देशों के निशाने पर हैं, वहीं अब अमेरिका की एक और टॉप यूनिवर्सिटी ने फंड रोके जाने के मुद्दे पर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी के शिक्षकों, छात्रों और अन्य कर्मचारियों ने ट्रंप प्रशासन पर संघीय धन रोके जाने और अन्य कार्रवाइयों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।
अपनी याचिका में यूनिवर्सिटी ने आरोप लगाया है कि ट्रंप प्रशासन यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक स्वतंत्रता का हनन करना चाहता है।
कैलिफ़ोर्निया के उत्तरी जिले की डिस्ट्रिक कोर्ट में दायर इस मुकदमे में यूनिवर्सिटी ने ट्रंप सरकार पर वित्तीय धमकियों का इस्तेमाल करने से रोकने की मांग की गई है।
याचिका में फंड रोकने की धमकी को हानिकारक और गैरकानूनी बताया गया है। अर्जी में पहले से निलंबित धन को फिर से बहाल करने का भी अनुरोध किया गया है।
फंड रोकना उनका हथकंडा बन गया है
ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर करने वाले शिक्षकों, छात्रौं और कर्मचारियों के संघ ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को धमकाने और फंड रोकने का हथकंडा अपना रखा है।
उन्होंने आगे कहा कि ये धमकियाँ संस्थानों के पाठ्यक्रम, परिसरों में अभिव्यक्तिपूर्ण गतिविधियों और विविधता, समानता और समावेशन की पहलों के प्रति तिरस्कार पर आधारित हैं। फिलहाल कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी सिस्टम और वाइट हाउस ने इस मुक़दमे पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।
यहूदी-विरोधी छात्र प्रदर्शनों की जांच
इस बीच, ट्रंप प्रशासन ने गाजा पर इजरायल के हमले के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित यहूदी-विरोधी गतिविधियों से निपटने के विश्वविद्यालयों के तरीकों की जाँच शुरू कर दी है और इस मामले में तथा जलवायु पहलों और DEI कार्यक्रमों सहित अन्य मुद्दों पर धन रोक दिया है।
नागरिक अधिकारों के पैरोकारों का कहना है कि ट्रम्प प्रशासन विश्वविद्यालयों को अपने राजनीतिक एजेंडे के साथ कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है, जबकि आलोचक ऐसे प्रयासों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शैक्षणिक स्वतंत्रता के लिए खतरा मानते हैं।
UCLA का 584 मिलियन डॉलर फंड रुका
कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय अमेरिका की सबसे बड़ी उच्च शिक्षा प्रणालियों में से एक का संचालन करता है, जिसके 10 मुख्य परिसर हैं और लगभग 300,000 छात्र हैं।
इस यूनिवर्सिटी में 265,000 संकाय और कर्मचारी काम करते हैं। अमेरिका की टॉप पब्लिक यूनिवर्सिटीज में से एक- कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिल्स (UCLA) ने अगस्त में कहा था कि सरकार ने 584 मिलियन डॉलर की धनराशि रोक दी है।
UCLA का 584 मिलियन डॉलर फंड रुका
कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय अमेरिका की सबसे बड़ी उच्च शिक्षा प्रणालियों में से एक का संचालन करता है, जिसके 10 मुख्य परिसर हैं और लगभग 300,000 छात्र हैं। इस यूनिवर्सिटी में 265,000 संकाय और कर्मचारी काम करते हैं।
अमेरिका की टॉप पब्लिक यूनिवर्सिटीज में से एक- कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिल्स (UCLA) ने अगस्त में कहा था कि सरकार ने 584 मिलियन डॉलर की धनराशि रोक दी है।