होलिका दहन के लिए पेड़ का तना ट्रेन के डिब्बे के बाहर बांधकर ले जाने का मामला सामने आया, पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया…

होलिका दहन के लिए लकड़ी की व्यवस्था के लिए कुछ लोगों ने एक पेड़ के पूरे तने को लोकल ट्रेन के दरवाजों से बांध दिया।

वे ट्रेन के माध्यम से ही इसे पालघर के विरार से मुंबई के माहिम तक ले गए। इस मामले में छह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने वीडियो साझा किया, जिसमें डिब्बे के बाहर पेड़ का लंबा तना बंधा नजर आ रहा है। इससे ट्रेन के दरवाजे अवरुद्ध हो गए थे। यूजर ने रेलवे अधिकारियों को भी टैग किया।

पश्चिमी रेलवे के मुंबई डिवीजन के संभागीय रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के हित में उपनगरीय ट्रेनों में भारी सामान ले जाना प्रतिबंधित है।

इस मामले में कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है। शामिल व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *