होर्मुज से लौटे 9 जहाज, US की नाकाबंदी पर जर्मनी का बयान-‘Hormuz खुलने की कोई उम्मीद नहीं’…

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी है। US सेना ने इस नाकाबंदी के दौरान नौ जहाजों को वापस ईरान भेज दिया है।

US सेना ने बुधवार को बताया कि ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी के दौरान नौ जहाजों ने US सेना के आदेशों का पालन किया और ये जहाज ईरान की ओर वापस लौट गए।

‘होर्मुज के खुलने की उम्मीद नहीं’

जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस ने चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के जल्द फिर से खुलने की कोई उम्मीद नहीं है। अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले के बाद से ही होर्मुज स्ट्रेट बंद है।

मिडिल ईस्ट में छिड़े इस युद्ध में ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया है। लेकिन अब अमेरिका की नाकाबंदी ने होर्मुज की कमान US के हाथ में दे दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ हुई शांति-वार्ता की पहली बैठक के बाद ही US नौसेना को होर्मुज की नाकाबंदी करने के आदेश दे दिए थे। 

ट्रंप ने मंगलवार, 14 अप्रैल को ट्रुथ सोशल पर यह भी जानकारी दी कि अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज में ईरान की बिछाई हुई बारूदी सुरंग का खात्मा करना भी शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *