अरब सागर में डूबती नाव से 9 मछुआरों को बचाया, दमन यूनिट ने चलाया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन…

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की दमन यूनिट ने मंगलवार को अरब सागर में डूब रही एक नाव से नौ मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया। इनमें से तीन मछुआरे घायल थे।

तटरक्षक बल ने बताया कि नौ मछुआरों को लेकर जा रही मछली पकड़ने वाली भारतीय नौका के डूबने की सूचना मिलने के बाद दमन स्थित आईसीजी एयर स्टेशन ने बचाव अभियान अभियान के लिए चेतक हेलीकॉप्टर को भेजा और सभी नौ मछुआरों को सुरक्षित निकाल लिया।

बचाव अभियान के दौरान पता चला कि तीन मछुआरों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें दमन स्थित आईसीजीएएस लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *