सीरिया के दमिश्क में गुरुवार को भीड़-भाड़ वाले कैफे में हुए बम धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।
कैफे में बम रखा गया था। यह कैफे सीरिया की राजधानी के बीचों-बीच पैलेस ऑफ जस्टिस के पास स्थित है। इस हमले के बारे में तुरंत कोई और जानकारी नहीं मिली और न ही किसी ने इसकी जिम्मेदारी ली।
दमिश्क में पांच लोगों की मौत
2024 के आखिर में राष्ट्रपति बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद से दमिश्क में कुछ ही हमले हुए हैं। अहमद अल-शारा (जो अब सीरिया के राष्ट्रपति हैं) और उनकी विद्रोही सेनाओं द्वारा असद को सत्ता से हटाने के साथ ही 14 साल से चल रहा गृह युद्ध खत्म हो गया था।
19 मई को दमिश्क में रक्षा मंत्रालय की इमारत के बाहर एक कार बम धमाके में सीरिया का एक सैनिक मारा गया और 18 अन्य लोग घायल हो गए थे।