पाकिस्तान के कोहाट आत्मघाती धमाके में 869 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल, 21 लोगों की गई थी जान…

 पिछले हफ्ते पाकिस्तान के कोहाट जिले में हुए आत्मघाती धमाके में 870 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें 16 पुलिसकर्मियों समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी।

चरमपंथियों ने 18 सितंबर को जुमे की नमाज के दौरान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में एक मस्जिद के पास विस्फोटक से लदी गाड़ी में धमाका किया और पास के पुलिस ठिकानों पर हमला बोला।

बम निरोधक दस्ते ने सौंपी विस्तृत रिपोर्ट

इस धमाके में 16 पुलिसकर्मियों समेत 21 लोगों की मौत हो गई और 103 लोग घायल हो गए, जिनमें से ज्यादातर पुलिसकर्मी थे। बम निरोधक दस्ते ने धमाके वाली जगह की जांच की, सबूत इकट्ठा किए और मंगलवार को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी।

शक्तिशाली विस्फोटक का हुआ इस्तेमाल

रिपोर्ट के अनुसार, धमाके में 869 किलो विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया गया था, जिससे लगभग 6.6 फीट गुणा 11 फीट चौड़ा और 4.6 फीट गहरा गड्ढा बन गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले में बहुत शक्तिशाली विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया गया था और धमाके में शामिल गाड़ी की भी पहचान कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *