मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धमतरी जिले के मुकुंदपुर हेलीपेड पर हुआ आगमन…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धमतरी जिले के मुकुंदपुर हेलीपेड पर हुआ आगमन…

OFFICE DESK :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज  धमतरी जिले में रामायण महोत्सव और राम वनगमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत निर्मित भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति का अनावरण और अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लोकार्पण हेतु नगरी-सिहावा के मुकुंदपुर हैलीपेड पहुँचे।

1694428961 fa70a8b93709ac1bd869

मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू साथ आए। हेलीपैड पर सिहावा विधायक और मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी ध्रुव, महापौर नगर पालिक निगम, धमतरी विजय देवांगन, अध्यक्ष दिव्यांग जन सलाहकार बोर्ड मोहन लालवानी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत निशु चंद्राकर,

शरद लोहना, आईजी आरिफ शेख, कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

बघेल आज रामायण महोत्सव और राम वनगमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत निर्मित भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति का अनावरण और अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *