सड्डू में 44 वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ…

सड्डू में 44 वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का शुभारंभ

OFFICE DESK :- छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा द्वारा राजधानी रायपुर के सड्डू क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड के वृंदावन गार्डन में 44वें निःशुल्क योग कक्षा का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा, वार्ड पार्षद सुशीला धीवर ने की। इस अवसर पर ज्ञानेश शर्मा ने गार्डन परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

1693997725 68bfb964c9985e443431

ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ योग आयोग निःशुल्क योग कक्षाओं के माध्यम से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति सजगता एवं जागरूकता पैदा कर रहा है। लोग योग के माध्यम से न केवल अपने रोगों को मिटा रहे हैं

1693997709 ac667eb6fcbefe040668

बल्कि रोगों से बच भी रहे हैं। छत्तीसगढ़ योग आयोग गठन से लेकर अब तक छत्तीसगढ़ में योग का लगातार प्रचार-प्रसार कर लोगों को योग से जोड़ने का कार्य कर रहा है। आगामी सप्ताह गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का कार्यक्रम राजधानी में आयोजित है।

1693997742 f84a5280dbc66174f27c

पंकज शर्मा ने कहा कि योग हमारे जीवन के लिए आवश्यक है और हम इसे अपने जीवन शैली में शामिल करें। पार्षद सुशीला धीवर अपने वार्ड में योग कक्षा खोलने पर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर योग शिक्षक छबि राम साहू एवं ज्योति साहू ने योगाभ्यास कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *