आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए…

आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए

OFFICE DESK : आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम आज जिला मुख्यालय बेमेतरा स्थित टाउन हॉल में ज़िला आदिवासी समाज द्वारा आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए।

1692522904 7360adf2d5547d038c3b

कार्यक्रम में संसदीय सचिव व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे, विधायक आशीष छाबड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

1692522919 f5cb0e89940bab7dc43d

मंत्री मोहन मरकाम ने इस अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह चौक व सर्व आदिवासी समाज मंगल भवन, गुनरबोड़ का भूमिपूजन भी किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पौने पाँच सालों में समाज के सभी वर्गों के साथ आदिवासी समाज भी शिक्षा, ज्ञान-विज्ञान, कला-संस्कृति सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से तरक्की कर रहा है।

1692522936 d3290a373e30c7d28b7a

देश-प्रदेश के विकास में आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। उन्होंने उपस्थित बच्चों से  मन लगा कर पढ़ाई-लिखाई कर आगे बढ़ने की बात कही।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। देवगुड़ियों और घोटुलों को सहेजने और संवारने का काम राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।

1692522978 fb5d4eaaca6d6a7e73a3

साथ ही आदिवासी तीज-त्यौहारों के उत्साहपूर्वक आयोजन के लिए आदिवासी परब सम्मान निधि योजना शुरू की गई है। आदिवासी संस्कृति का परिचय देश-दुनिया से कराने के लिए प्रदेश में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की शुरूआत की गई है। विश्व आदिवासी दिवस पर सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

1692522955 41b0d13b5c8d2c9fe64e

मंत्री मरकाम ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब दिये। मरकाम ने विश्व आदिवासी दिवस की सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

संसदीय सचिव व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे, विधायक आशीष छाबड़ा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महिलाओं ने सुआ नृत्य प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *