स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह – 2023 : सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लक्ष्मी नारायण कन्या स्कूल प्रथम, सारे जहां से अच्छा पर दी प्रस्तुति….

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह – 2023 : सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लक्ष्मी नारायण कन्या स्कूल प्रथम, सारे जहां से अच्छा पर दी प्रस्तुति

OFFICE DESK :- स्वाधीनता दिवस के अवसर पर राजधानी के परेड ग्राउंड में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम का प्रदर्शन किया।

1692089444 eb6a303c3179c13b3ae2 1692089457 a8deac9f2df3d1667cfc 1692089470 ccc61efd9a88ff680ffc 1

लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर के 350 छात्राओं ने सारे जहां से अच्छा पर सुंदर प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने छात्राओं को प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया। इस प्रस्तुति को प्रथम स्थान मिला।

1692089381 0baced89424415f744b2 1692089394 594afd8fa9266f2460ef 1692089406 6c782977b3af314e551b 1692089418 5e31ef78ca083c85b7ee 1692089431 8821e55b1e1c054980f6

लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर की प्रस्तुति में 1857 के वीर शहीदों का जिक्र किया गया और नृत्य नाटिका के माध्यम से बताया गया कि किस तरह से उन्होंने अपना बलिदान देकर देश की आजादी की लड़ाई को आगे बढ़ाया।

1692089470 ccc61efd9a88ff680ffc 1692089482 c26a856b4770f3a2940e

दूसरे स्थान पर पंडित गिरिजाशंकर मिश्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुरा रहा। इनके 350 छात्र-छात्राओं ने तरी हरी नाना, मोर तरी हरी नाना, सुवा बोलत हे पर मनमोहक प्रस्तुति दी।

1692089498 96233c53e6b3b6bcc5f2 1692089512 d783bf8221770851f589

सुआ गीत छत्तीसगढ़ में दीपावली से देवउठनी एकादशी तक प्रस्तुत किया जाता है। तीसरे स्थान पर सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल रहा यहां के 300 छात्र-छात्राओं ने तेरी मिट्टी में मिल जांवा गीत पर आकर्षक प्रस्तुति दी।

1692089524 0be9101a58c7046d932f

इस गीत के माध्यम से भारत देश की विविधता दिखाने का प्रयास किया गया। मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को शानदार प्रस्तुति के लिए बच्चों को प्रोत्साहित और सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *