बोल और सुन नहीं पाने वाली शैल की हुई खूब प्रशंसा….

बोल और सुन नहीं पाने वाली शैल की हुई खूब प्रशंसा

रायपुर :- नवजीवन मूक बाधिर स्कूल की छात्रा शैल सिदार भले ही सुन और बोल नहीं सकती, लेकिन वह अपनी भावनाओं को बहुत ही कलात्मकता के साथ कैनवास में उकेर सकती है।

1691932256 2013c198555bfaada0d7

अपनी सुंदर अभिव्यक्ति को आज भी उन्होंने कुछ इस तरह उकेरा कि देखने वालों ने शैल की बहुत सराहना की। 10वीं की छात्रा शैल ने राज्यसभा में नेताप्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बहुत ही खूबसूरत तस्वीर बनाई थीं।

कार्यक्रम में शैल ने मुख्य अतिथि खरगे को जब यह तस्वीर दी तो उन्होंने भी शैल सिदार की प्रशंसा की और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य अतिथियों ने शैल के साथ सामूहिक फ़ोटो भी खिंचवाई। शैल सिदार रंगोली भी बहुत बढ़िया बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *