मुख्यमंत्री ने नरैय्या तालाब में रजक गुड़ी, शहरी औद्योगिक पार्क का किया शुभारंभ….

 मुख्यमंत्री ने नरैय्या तालाब में रजक गुड़ी, शहरी औद्योगिक पार्क का किया शुभारंभ

OFFICE DESK :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित नरैय्या तालाब के पास नवनिर्मित रजक गुड़ी (शहरी औद्योगिक पार्क) का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संत गाडगे के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और समाज को लोगों को रजक गुड़ी के लिए बधाई दी।

1691849298 58f6f2186dd4d954c845

बघेल ने रजक गुड़ी में कपड़े धोने और सूखाने के लिए लगाई गई मशीनों का अवलोकन कर इसके संचालन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर मशीनों का शुभारंभ किया।

1691849313 ce4943c758f6f9574c78

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 69 लाख रुपये की लागत से लगभग 3500 वर्गफीट में तैयार हाईटेक रजक गुड़ी में परंपरागत रूप से कपड़े की धुलाई व प्रेस करने के काम में जुटे रजक समाज को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी। रजक गुड़ी में मैनुअल के साथ-साथ आटोमेटिक इलेक्ट्रिकल वॉशिंग मशीन लगाई गई है,

जिसमें 25-25 कि.ग्रा. के 02 कपड़े निचोड़ने वाली एक्सपेक्टर मशीन, 60 कि.ग्रा. क्षमता की 01 वॉशर तथा 50 कि.ग्रा. क्षमता वाली 01 ड्रायर मशीन स्थापित की गई है। कपड़े धाने के लिए पानी की टंकियां भी बनाई गई है और कपड़ों को इस्त्री करने की भी अलग व्यवस्था है।

1691849327 3a817beb8e2a4237d098

धोबी समाज के परिवारों को परंपरागत व्यवसाय के साथ ही उनके रोजगार सृजन की व्यवस्था इस पार्क में की गई है, जिसके अंतर्गत कपड़ा धोने के लिए साबुन और डिटर्जेंट बनाने का भी प्रशिक्षण इन परिवारों को दिया जाएगा। इस रोजगारोन्मुखी योजना का लाभ इस तालाब से जुड़कर परंपरागत व्यवसाय कर रहें धोबी समाज के लगभग 100 परिवारों को प्राप्त होगा।

1691849346 98697c4bc2209c17d9b6

कार्यक्रम में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल सहित नगर निगम रायपुर और स्मार्ट सिटी रायपुर के अधिकारी एवं रजक समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *