जिंगआन काउंटी में जोरदार धमाके से दहला चीन, 7 की मौत और 17 घायल…

सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को दक्षिणी चीन के गुआंग्शी जुआंग ऑटोनॉमस रीजन के जिंगआन काउंटी में हुए एक धमाके में सात लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए।

इस घटना के बाद, पहाड़ी इलाके में स्थित गुइलिन शहर और जिंगआन काउंटी की स्थानीय कम्युनिस्ट पार्टी कमेटियों और सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव और आपातकालीन राहत कार्य शुरू किया गया।

जिंगआन काउंटी में जोरदार धमाका

सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने स्थानीय पुलिस के नोटिस का हवाला देते हुए बताया कि गुरुवार तड़के हुए इस धमाके में सात लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए।

धमाके में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और किसी की भी हालत जानलेवा नहीं है। इन लोगों को मामूली चोटें आई हैं, इनका इलाज जारी है और उनके रहने-खाने का उचित इंतजाम भी किया गया है। घटनास्थल पर बचाव कार्य अभी भी जारी है।

शुरुआती जांच में पाइपलाइन गैस और इसी तरह की अन्य वजहों से धमाका होने की संभावना को खारिज कर दिया गया है। अखबार ने जिंगआन पुलिस के हवाले से बताया कि पब्लिक सिक्योरिटी अधिकारी घटना की वजह की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *