हैदराबाद में 7 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, स्वदेश भेजने की प्रक्रिया हुई शुरू…

हैदराबाद में अवैध रूप से रह रहे सात सात बांग्लादेशियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इन बांग्लादेशियों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस पता लगाया कि कुछ बांग्लादेशी गजुलारामाराम-जीडीमेटला इलाके में किराये के मकान में गैर-कानूनी रूप से रह रहे थे।

जीडीमेटला पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने टीम के साथ उस जगह पर तलाशी अभियान चलाया और सात बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल थीं। जांच के दौरान पता चला कि पकड़े गए किसी भी व्यक्ति के पास पासपोर्ट या वीज़ा जैसे यात्रा दस्तावेज़ नहीं थे।

शुरुआती जांच से पता चला कि वे गैर-कानूनी तरीके से भारत में घुसे थे।

उनमें से एक बांग्लादेशी चार-पांच साल पहले भारत आया था और हैदराबाद पहुंचने से पहले महाराष्ट्र में रह रहा था, जबकि बाकियों का दावा था कि वे दो महीने पहले भारत आए थे। पुलिस ने बताया कि तय कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें वापस गांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *