Durg News : मंदिर के पास पुलिस को मिला चार महीने का भ्रूण…..

Durg News : मंदिर के पास पुलिस को मिला चार महीने का भ्रूण

दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई में एक 4 माह का भ्रूण मिला है। वही पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंची तो देखा कि उस समय कुत्ते भ्रूण को नोच-नोचकर खा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने भ्रूण को जब्त कर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बतादें कि उन्हें सूचना मिली थी कि बैकुंठधाम मंदिर के पास एक भ्रूण मिला है। वही उक्त सूचना पर पहुंचने के बाद पुलिस ने पास जाकर देखा तो वो 4 महीने का भ्रूण लग रहा था। बताया गया

20230716135949 IMG 20230716 135619

कि भ्रूण के हाथ पैर और शरीर के कुछ हिस्से बनना शुरू हुए थे। वही ये भ्रूण किसका है और किसने यहां फेंका पुलिस इसका पता लगा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने भ्रूण का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया है।

वही पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि भ्रूण अवैध संबंधों के चलते यहां फेंका गया या कुछ और मामला है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *