गांजा और नशीली सिरप बेचते हुए दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

रायपुर। रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्रांतर्गत गांजा एवं प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार बतादें कि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुढ़ियारी थाना क्षेत्रांतर्गत शुक्रवारी बाजार शंकर मंदिर के सामने कुछ व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ गांजा तथा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप रखे है तथा बिक्री कर रहे है।

वही उक्त जानकारी पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला अविनाश मिश्रा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

20230714171626 IMG 20230714 171232

जिसपर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर पकड़ा गया। वही पुलिस पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम कृष्ण कुमार साहू एवं यशवंत साहू निवासी रायपुर का होना बताया।

जिसके बाद टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा तथा प्रतिबंधित नशीली सिरप रखा होना पाया गया।

जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 01 किलो 700 ग्राम गांजा तथा 14 शीशी लेबोरेट प्रतिबंधित नशीली सिरप तथा बिक्री रकम नगदी 8,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 50,000/- जप्त किया। वही आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 300/23 धारा 20बी एवं 21सी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *