प्यार, पिटाई फिर सुसाइड, प्रेमी की लाश से लिपटकर रोती रही प्रेमिका…..

दंतेवाड़ा। ग्रामीण इलाकों में अक्सर विवादों के बाद पंचायती प्रथा से आने वाले फरमान, खाप पंचायतों की तरह एकतरफा साबित होते हैं। जिसकी वजह से लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ जाती है।

दंतेवाड़ा के सुरनार गांव में भी ऐसा ही हुआ…जहां पर 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 साल के नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। नाबालिग लड़के की मौत का कारण जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

छात्र ने माहरापारा कुआकोंडा के जंगलों में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। मृतक के जीजा प्रमोद ने मौत की वजह बताते हुए कहा कि, मृतक बादल को गांव की ही एक लड़की से प्यार हो गया था।

3146944 untitled 48 copy

लेकिन जैसे ही यह बात लड़की के घरवालों को पता चली तो उसके घर जाकर परिजनों और गांव के कुछ दंबगों ने लड़के को जमकर मारा। इतना ही नहीं 3 लाख रुपये की मांग भी की।

इसके बाद से ही मृतक बादल काफी परेशान चल रहा था। यही सबसे बड़ा कारण है कि, बाइक पर सवार होकर माहरापारा के जंगल जा पहुंचा और फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली।

मृतक बादल की मौत की खबर परिजनों की मिली तो घर पर मातम छा गया। सूचना मिलते ही मां सोमड़ी बाई गांव वालों के साथ मौके घटनास्थल पर पहुंची। इसी दौरान मृतक की प्रेमिका भी पहुंच गई थी।

जो काफी देर तक प्रेमी के शव से लिपटकर रोती रही। पुलिस को सूचना मिलते ही कुआकोंडा पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *