दंतेश्वरी देवी की सुपुत्री के विवाह के साक्षी बने विधायक रेखचंद जैन……

दंतेश्वरी देवी की सुपुत्री के विवाह के साक्षी बने विधायक रेखचंद जैन

जगदलपुर :- आदिवासी संस्कृति की जमकर की सराहना

हजारों ग्रामीण विधायक संग बने साक्षी

शनिवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन हजारों ग्रामीणों संग बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की सुपुत्री के विवाह समारोह के साक्षी बने।

दरभा विकासखंड के मावलीपदर में आयोजित समारोह में विधायक जैन कई घंटे मौजूद रहे और ग्रामीणों के द्वारा संपादित विभिन्न रस्मों के साक्षी बने। उन्हें बताया गया कि यह विवाह तीन से अधिक दशक बाद आयोजित किया गया है और इस दौरान एक सप्ताह तक गांव में खेती- किसानी का कार्य वर्जित होता है।

WhatsApp Image 2023 07 10 at 12.27.45 PM 1

विधायक जैन ने आदिवासी संस्कृति की खूब तारीफ की और उन्हें आमंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रतिनिधियों व ग्रामीणों का आभार माना। रस्मों के साक्षी बनने के बाद श्री जैन ने गांव की देवगुड़ी में जाकर पूजा- पाठ किया।

इस दौरान संतराम, बेलकू पुजारी, रतन, नेतानार सरपंच सुकरा नाग, गंगाधर, टोपर सरपंच समदु, गंगाराम कश्यप, कोलावाड़ा के गुरु खुता बघेल, धनसाय, रूपधर, मुरली, भूषण, मनोज, नडगू पटेल, समलू, रघुनाथ, सहादेव, अजय, बेलकू, बुलकू, चंद्रसाय, धरमू, झितरु, पुन्नू, अता पुजारी, सहदेव माला,

महादेव, लोकनाथ पटेल, सुकराम नाग, सुभाष कश्यप, सोमारु बघेल, जयराम नाग, रामेश्वर नाग, तोकन, अमनसाय कश्यप, रघुनाथ, मान सिंह ठाकुर, शहर कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *