प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा मे शामिल होने लोगो की सड़क दुर्घटना में मौत पर भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जताई संवेदना…..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा मे शामिल होने लोगो की सड़क दुर्घटना में मौत पर भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जताई संवेदना

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा मे शामिल होने रायपुर जा रहे बास की ट्रेलर से भिंड़त के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। जिसपर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर संवेदना जताई है।

मुख्यमंत्री बघेल ने मृतको के स्वजनों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की है। माननीय प्रधानमंत्री जी की सभा में शामिल होने अंबिकापुर से आ रही बस के बिलासपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे।

adsgfhj 750x470 1

लोगों के गंभीर घायल एवं तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। हम सब उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी की सभा में शामिल होने आ रही

बस की दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा करता हूँ। प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। हम सब उनके परिवारों के साथ इस कठिन समय में खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *