विधायक रेखचंद जैन ने किया फ़ुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन…..

विधायक रेखचंद जैन ने किया फ़ुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन

जगदलपुर :- परदेशिन माता सेवा समिति के द्वारा स्थानीय सिटी ग्राउंड में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने किया।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेल संघों व खिलाड़ियों की मांग पर शहर के खेल मैदानों को नया स्वरूप प्रदान किया है। खेल मैदानों के सौन्दरीकरण से आने वाले दिनों में बस्तर के खिलाड़ी देश- दुनिया में नाम रोशन करेंगे। बुधवार को प्रदर्शन मैच 40 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के मध्य खेला गया।

ग्रीन टीम में लखन, डा केएल आज़ाद, अशोक यादव, नागेश राव, कैलाश, प्रदीप भारती, महेश पाल, इस्माईल, विजय बोरकर, ज्वाला सिंह, गिरिधर राव शामिल थे जबकि ब्लू टीम की ओर से यशवर्धन राव, देवेन्द्र ठाकुर, मंगलेश्वर, अविनाश माने, धनीराम, राजेश राव, अरविंद, कपिल टोप्पो, आई खल्खो व हीरा देवांगन खेले।

WhatsApp Image 2023 07 05 at 7.29.17 PM

डेढ़ बजे से शुरु होगा मैच

प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला बस्तर लायन व मॉर्निंग स्टार के मध्य होगा जबकि दूसरा मैच फुटबाल अकादमी व धरमपुरा के मध्य खेला जाएगा। मैच डेढ़ बजे से शुरु होगा। मैच लीग सिस्टम पर आधारित होगा।

बुधवार को उदघाटन के दौरान कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, एस दंती, सूर्या पाणि, संतोष सिंह, अमित रामटेके, रूपक मुखर्जी, यंग स्टार के आशीष खरे, सिकंदर नाग, दीपक नाग, सुमित नाग, दीपक भारती, मिथुन खरे, आकाश, राजिम नाग, कैलाश नाग, राहुल नाग, अगेन्द्र नाग, दीपक डहरिया समेत क्लब पदाधिकारी- सदस्य आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *