वर्क शॉप में अचानक लोहे से भरा रैक गिरा नीचे…दो लोगों की मौत…..

वर्क शॉप में अचानक लोहे से भरा रैक गिरा नीचे…दो लोगों की मौत

जगदलपुर। जिले  के एक निजी वर्क शॉप में अचानक लोहे से भरा रैक गिर गया. इसके चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. हादसे से वर्क शॉप में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है.

image 46 1

मिली जानकारी के अनुसार, बोधघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गीदम रोड में स्थित वैष्णवी इंजिनियर वर्क शॉप में लोहे से भरा रैक गिर गया. इसके चपेट में दो लोग आए. जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई और घायल ने हॉस्पिटल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है और जांच में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *