कलेक्टर ने किया 30 जून को हो रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान…..

कलेक्टर ने किया 30 जून को हो रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान

जगदलपुर :- सेवानिवृत्त 21 कर्मचारियों के पीपीओ का किया वितरण

कलेक्टर विजय दयाराम के .ने कहा कि पूरे जीवन शासकीय सेवा में लगाने वाले कर्मचारियों को शासन की मंशानुसार सेवानिवृत्त होने वाले दिन उनके सभी स्वत्वों का भुगतान किया जाना चाहिए।

WhatsApp Image 2023 07 01 at 12.01.43 PM

इन्होंने जीवन में अपना अमूल्य सेवाएँ क्षेत्र, जिले, प्रदेश और देश के विकास में दिया है। जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत 26 अधिकारी-कर्मचारी 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने इन कर्मचारियों की बेहतर स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्पहार, शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया और उनका पीपीओ और अन्य स्वत्वों के जरूरी कागजात का वितरण किया। जिसके तहत इन कर्मचारियों को पेंशन उपादान प्राधिकार पत्र प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *