360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के सामाजिक भवन का हुआ भूमि पूजन…….

360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के सामाजिक भवन का हुआ भूमि पूजन

जगदलपुर :- बस्तर जिला मुख्यालय के शिव मंदिर वार्ड में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज का प्रस्तावित सामाजिक भवन निर्माण हेतु आज गुरूवार को भूमि पूजन किया गया।

भूमि पूजन में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर खंबारी समाज के पाढ़ी उमाशंकर पाढ़ी एवं पानीग्राही राधाकांत पानीग्राही के द्वारा भूमि पूजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के सदस्य भी शामिल हुए,

WhatsApp Image 2023 06 29 at 11.57.25 PM e1688109620628

सामाजिक भवन के निर्माण के लिए समाज के सदस्यों ने बढ़-चढक़र आर्थिक योगदान प्रदान किया है, इसके बाद सामाजिक भवन के निर्माण की दिशा में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज अग्रसर हुआ है।

360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर खंबारी ने बताया कि प्रस्तावित सामाजिक भवन का प्रथम चरण में तीन मंजिल का आधुनिक सभी सुविधाओं के साथ इसका निर्माण कार्य भूमि पूजन के साथ ही शुरू हो जायेगा। उन्होंने सामाजिक भवन के निर्माण के लिए समाज के सदस्यों के द्वारा दिए जा रहे योगदान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *