घर से भगाकर ले गया था युवक, फिर गर्भवती हुई तो छोड़ा, शिकायत के बाद झारखंड का आरोपी गिरफ्तार…..

जगदलपुर/कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, झारखंड के एक युवक ने पहले उसे प्यार के जाल में फंसाया,

फिर शादी करने का झांसा देकर घर से भगाकर लर गया। जिसके बाद उसका कई बार रेप किया। जब युवती गर्भवती हुई तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। अब युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, झारखंड का रहने वाला युवक मनोज कुमार राठौर पिछले कुछ दिनों से कुछ काम से कोंडागांव में ही रह रहा था। इलाके की एक युवती से इसकी दोस्ती हुई।

img 20230627

दोनों के बीच काफी बातें भी हुआ करती थी। दोस्ती प्यार में बदली। फिर शादी का वादा कर कुछ दिन पहले युवक, युवती को भगाकर ले गया। कुछ दिनों तक दोनों साथ में भी थे। जिसके बाद युवक ने बार-बार दुष्कर्म किया। जब युवती शादी के लिए कहती तो कुछ दिनों में करेंगे कहता था।

इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। जब उसने इस बात की जानकारी अपने युवक को दी तो उसने उसे छोड़ दिया। शादी करने से मुकर गया। जिसके बाद युवती फौरन कोंडागांव सिटी कोतवाली पहुंची।

जिसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इधर, पुलिस अफसरों ने बताया कि, शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे एक दिन पहले कोर्ट में पेशकर जेल भी भेज दिया है।

जगदलपुर में विधवा के साथ हुआ गैंगरेप

26 जून को बस्तर जिले के मारडूम थाना क्षेत्र में एक गांव में शौच करने गई विधवा महिला से गैंगरेप हुआ था। बताया जा रहा है कि, रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ युवकों ने महिला के मुंह को बांधा और फिर घसीट कर झाड़ियों की तरफ लेकर गए थे। फिर एक-एक कर महिला का गैंगरेप किया था। वारदात के बाद महिला बेहोश हो गई थी। जिसे घायल अवस्था में छोड़कर युवक फरार हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *