Dial 112 के आरक्षकों ने फाँसी के फंदे पर लटकने जा रही महिला की बचाई जान…..

Dial 112 के आरक्षकों ने फाँसी के फंदे पर लटकने जा रही महिला की बचाई जान

दुर्ग। Dial 112 के आरक्षकों ने फाँसी के फंदे पर लटकने जा रही महिला की जान बचाई है। आरक्षकों ने महिला के घर का दरवाज़ा तोड़कर जान बचाई है। मिली जानकारी के अनुसार,

मंगलवार को डायल 112 के टीम को इवेंट मिला। पुलिस ने बताया कि, कॉलर को बार-बार कॉल किया जो कॉल नही उठा रहे थे तो तत्काल टीम को रवाना किया गया। डायल 112 की टीम लोकेशन के आधार पर घटनास्थल के पास पहुंची।

cgvhjgj 750x470 1

घरवालों के संबंध में आसपास पता किया तो महिला के घर की जानकारी मिला कि, एक महिला अपने ही घर का दरवाजा लगाकर फांसी लगाने की कोशिश कर रही है। बहुत आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खोल रही है l पुलिस के जवानों द्वारा दरवाजा तोड़ा गया। सामने महिला अपने रूम में ही पंखे में साड़ी से फांसी लगा रही थी। जिसको तत्काल ही फंदा खोलकर निकाला गया तत्काल नीचे उतारा गया पानी पिलाया गया।

जब महिला से फांसी लगाने की जानकारी पूछा गया तो महिला ने बताया कि पति और पत्नी के बीच पारिवारिक वाद विवाद होने के कारण महिला फांसी लगा रही थी। महिला ने बताया वह अभी ठीक है महिला एवं उसके पति को थाना मोहन नगर द्वारा समझाइस दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *