आधा दर्जन घरों को हाथियों ने किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में डर का माहौल…..

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मण्डल के जंगलों में 5 हाथियों का जमावड़ा बना हुआ है. मंगलवार बीती रात को मरवाही के जंगलो में एक बार फिर इन हाथियों ने 4 से 5 घरों को नुकसान पहुंचाया है.

हाथियों के कारण ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है. वन विभाग के कर्मचारी इन हाथियों पर निगरानी रख कर इन्हें इंसानी आबादी से दूर रखने का प्रयास कर रहे हैं.

3086487 untitled 49 copy

साथ ही स्थानीय ग्रामीण अपने घरों और फसलों से इन हाथियों को दूर करने के चक्कर में इन हाथियों के बेहद नजदीक पहुंच जा रहे हैं. ये हाथी करीब दो महीने से मरवाही के जंगलों में बने हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *