CG – प्रेम का दुखद अंत : प्रेमिका के घर में प्रेमी जोड़े ने लगायी फांसी, पुलिस कर रही है जांच पड़ताल…..

CG – प्रेम का दुखद अंत : प्रेमिका के घर में प्रेमी जोड़े ने लगायी फांसी, पुलिस कर रही है जांच पड़ताल

लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी से एक दुखद खबर हैं। जहाँ प्रेमी जोड़े की फंदे पर लटकी लाश मिली है। घटना लोरमी के लालपुर के बिजराकापा की है। जहां प्रेमिका के घर पर प्रेमी और प्रेमिका दोनों की लाश मिली है। ऐसे में पुलिस अब घटना की जांच में जुट गयी है। लड़की का नाम धनेश्वरी ध्रुव है, जबकि लड़के का नाम दुकालू धीवर है। जानकारी के मुताबिक लड़का दुकालू बिलासपुर का रहने वाला है, जबकि लड़की धनेश्वरी बिजराकापा कला की रहने वाली है।

PREMI JODA 1

जानकारी के मुताबिक धनेश्वरी और दुकालू का लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। परिजनों से जब शादी करनी चाही, तो दोनों के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। इस घटना के बाद दोनों काफी परेशान चल रहे थे। सोमवार को दुकालू अपनी प्रेमिका धनेश्वरी के घर पहुंचा और फिर फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि प्रेमिका के घर पर लाश मिली है, लिहाजा पुलिस मामले की दूसरे एंगल से जांच कर रही है। दोनों की लाश एक ही फंदे पर लटकी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *