स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने डिमरापाल अस्पताल परिसर में 50 बिस्तर क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का किया भूमिपूजन…

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने डिमरापाल अस्पताल परिसर में 50 बिस्तर क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का किया भूमिपूजन..

जगदलपुर :- सिंघनपुर रीपा और लोहांडीगुड़ा स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने सोमवार को डिमरापाल अस्पताल परिसर में 23 करोड़ 75 लाख की लागत से निर्माण की जाने वाली 50 बिस्तर क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भूमिपूजन किया।

इसके साथ ही 35 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर और 30 लाख की लागत से खाद्य एवं औषधि प्रशासन का संभागीय कार्यालय का निर्माण कार्य का भूमिपूजन किए।

WhatsApp Image 2023 06 27 at 12.56.45 PM 2

इस अवसर पर बस्तर सांसद दीपक बैज, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, नगर निगम सभापति कविता साहू,पूर्व महापौर जतिन जैसवाल सहित गणमान्य जनप्रतिनिधिगण,एसडीएम तोकापाल ऋतुराज बिसेन,डीन डॉ पैकरा सहित अस्पताल प्रबंधन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने तोकापाल जनपद के सिंघनपुर में संचालित ग्रामीण औद्योगिक पार्क की गतिविधियों का अवलोकन किया। रीपा में कार्यरत महिला समूह के सदस्यों से भी आर्थिक गतिविधियों के संबंध में चर्चा किए। उन्होंने रीपा में प्रीमियम बेकरी इकाई के महिला समूह द्वारा बनाए बिस्किट को खरीद कर

महिला समूह को प्रोत्साहित किया। स्वास्थ्य मंत्री ने लोहंडीगुड़ा के सीएससी का भी औचक निरीक्षण किया, उन्होंने केंद्र के द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता और ओपीडी का भी जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *