रायपुर : मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना से संवर रहे बिलासपुर जिले के 1365 स्कूल भवन……

रायपुर : मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना से संवर रहे बिलासपुर जिले के 1365 स्कूल भवन

OFFICE DESK : प्रदेश की शालाओं में उच्च स्तर की अधोसंरचनात्मक सुविधाएं विकसित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना शुरू की गई है। बिलासपुर जिले के 1365 स्कूलों को संवारने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप स्कूलों का कायाकल्प होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर परिवेश मिलेगा।

1687776025 818cc317f15ab4f3adfa

कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में इस योजना के तहत स्कूल भवनों को संवारने का कार्य निरंतर जारी है। 74 करोड़ 74 लाख 59 हजार रूपए की लागत से 1365 स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है।

1687776063 ceb4d42844313f5b6986

इन स्कूलों में छतों को सुधारने का काम, पॉलिश, दीवारों में रंगरोगन, शौचालयों की मरम्मत के साथ साज सज्जा का कार्य किया जा रहा है। स्कूल भवनों की पुताई का काम प्राकृतिक गोबर पेंट से किया जा रहा है। इससे स्कूल भवन देखने में काफी आकर्षक लग रहे है।

1687776044 87f636ed3239fd76b803

जिले के जिन स्कूलों में मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। वे बिल्कुल नये स्वरूप में नजर आ रहे है। इन स्कूल के बच्चों को बेहतर परिवेश में पढ़ने की सुविधा मिलेगी। जिन स्कूलों में मरम्मत कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां के ग्रामीण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि इस योजना से बच्चों को बेहतर स्कूल भवन मिलेगा और वे अच्छे से पढ़ाई कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *