एक और ट्रेन हादसे से हड़कंप : फिर आपस में टकराईं 2 मालगाड़ियां, 12 डिब्बे पटरी से उतरे, टुकड़ों में बटे डिब्बे…..

Two goods trains collided in Bankura Of West Bengal : ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे के जख्म अभी भरे भी नहीं हैं और पश्चिम बंगाल में एक और ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के बांकुरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे ट्रेन हादसा हो गया. यहां बांकुरा में दो मालगाड़ियों की टक्कर से ये हादसा हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए.

image 2023 06 25T133952.505

सूत्रों से जानकारी मिली है कि एक मालगाड़ी ओंदा स्टेशन से गुजर रही थी तभी पीछे से दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी. इस हादसे में मालगाड़ी के करीब 12 डिब्बे पटरी से उतर गए.

हादसे में मालगाड़ी चालक को गंभीर चोटें आई हैं. टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जुट गए. जानकारी मिली है कि इस रेल हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है.

रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों मालगाड़ियां खाली थीं, लेकिन अब तक हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है. मामले की जांच के लिए रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

घटना की गहनता से जांच कर रही है. रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस हादसे के बाद आद्रा डिवीजन की कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. रेलवे अधिकारी जल्द से जल्द अप लाइन को खोलने का प्रयास कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *