भाजपा नेताओं ने दी घर-घर दस्तक, मांगा भाजपा के लिये समर्थन……

भाजपा नेताओं ने दी घर-घर दस्तक, मांगा भाजपा के लिये समर्थन

जगदलपुर :- भाजपा का घर-घर पहुँच सघन जनसंपर्क, 30 जून तक निरंतर चलेगा कार्यक्रम

किरण देव, संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, कमल चंद भंजदेव ने वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से की मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में घर-घर संपर्क कर सघन जनसंपर्क आरंभ कर दिया है।

आज शक्ति केन्द्र वार भाजपा के वरिष्ठ नेतागण कार्यकर्ताओं के साथ शहर के वार्डों में निकले और घरों में दस्तक देकर लोगों से संपर्क किया और केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुये भाजपा के लिये समर्थन मांगा।

भगत सिंह शक्ति केन्द्र में पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव ने घरों में जाकर लोगों से मुलाकात की और भाजपा के लिये जनता का साथ मांगा। पूर्व विधायक संतोष बाफना ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शक्ति केन्द्र में भ्रमण कर घर-घर पहुँचे व भाजपा के लिये समर्थन मांगा।

WhatsApp Image 2023 06 25 at 12.35.51 PM

प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीनिवास मद्दी ने विवेकानंद शक्ति केन्द्र में दौरा किया व घरों में आमजन से भेंट की। गुरु गोविंद सिंह शक्ति केन्द्र के महाराणा प्रताप वार्ड में प्रदेश कार्य समिति सदस्य कमल चंद भंजदेव ने घर-घर जाकर संपर्क साधा और भाजपा को समर्थन देने कहा।

भारतीय जनता पार्टी का घर-घर पहुँच कर सघन जनसंपर्क कार्यक्रम आगामी 30 जून तक निरंतर चलता रहेगा। संपर्क से समर्थन सूत्र वाक्य भाजपा ने तय किया है।

घर-घर संपर्क कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा,राजपाल कसेर,राणा घोष, रीना घोष, खेम देवांगन,प्रकाश झा, नरेंद्र पाणिग्रही,शशिनाथ पाठक,सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप,अनिल लुंकड़,संतोष त्रिपाठी, योगेश शुक्ला,तेजपाल शर्मा,

पंकज आचार्य,लक्ष्मण झा, विक्रम सिंह यादव, गजेन्द्र साहू, प्रेम यादव, सूर्य भूषण सिंह,अतुल कौशल,रोशन झा, वीरू शर्मा, शेखर साव, प्रेम आचार्य, योगेश मिश्रा, परेश माटी, कमल झा, अनिल सागर, मीना साहू, विनायक बेहरा, समीर गिरी, गिरिजा शंकर साहू, हेमंत तिवारी, शेखर शर्मा, संतोष बाजपेयी,गीता नाग, अरविंद मिश्रा,शंकर राव आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *