रोहित शर्मा, ममूटी समेत 65 हस्तियों को मिलेगा पद्म सम्मान, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी अलंकरण…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में मंगलवार को टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी, पार्श्व गायिका अलका याग्निक, क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।

इस समारोह में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस केटी थॉमस और मशहूर मलयालम पत्रकार पी. नारायणन को पद्मविभूषण से सम्मानित किया जाएगा। विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी, पार्श्व गायिका अलका याग्निक समेत सात हस्तियों को पद्मभूषण मिलेगा।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण दिया जाएगा। शिबू सोरेन के स्वजन यह सम्मान प्राप्त करेंगे। भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा और हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया समेत 56 विभूतियों को पद्मश्री सम्मान मिलेगा।

यह दूसरा नागरिक अलंकरण समारोह होगा। इससे पहले राष्ट्रपति ने 25 मई को आयोजित पहले नागरिक अलंकरण समारोह में 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए – इनमें दो पद्मविभूषण, छह पद्मभूषण और 57 पद्मश्री शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *