तनिक हमको भी शॉपिंग…..बाजार शेड में बिक रहे रीपा के उत्पाद को खरीदा विधायक और कलेक्टर ने…..

तनिक हमको भी शॉपिंग…..बाजार शेड में बिक रहे रीपा के उत्पाद को खरीदा विधायक और कलेक्टर ने

जगदलपुर / कोड़ेनार : चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम और कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने रीपा केंद्र कोडेनार में बने उत्पाद को बाजार शेड में की खरीदी की। साथ में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सर्वे ने भी उत्पाद का क्रय किया।

विधायक और कलेक्टर ने महिला समूह द्वारा निर्मित मिक्चर पैकेज की खरीदी कर महिला समूह के सदस्यों को प्रोत्साहित किए। बुधवार को विधायक और कलेक्टर बास्तानार विकासखंड के ग्राम कोडेनार-1 के साप्ताहिक बाजार में रीपा के उत्पाद विक्रय हेतु

WhatsApp Image 2023 06 15 at 6.38.40 PM 1

निर्मित शेड का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहाँ महिला स्व सहायता समूह के द्वारा निर्मित उत्पाद का विक्रय किया जा रहा है। महिला समूह के सदस्यों ने बताया कि इस बाजार शेड में रीपा के उत्पाद को बेचने का पहला दिन है, उनके उत्पाद को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *