सूरजपुर : आदिवासी मछुआ समिति धनेशपुर ने मछली विक्रय कर कमाये 136000 रुपये……

सूरजपुर : आदिवासी मछुआ समिति धनेशपुर ने मछली विक्रय कर कमाये 136000 रुपये

OFFICE DESK : आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित धनेशपुर  द्वारा ग्राम पंचायत  धनेशपुर  विकासखण्ड रामानुजनगर में स्थित बांध जिसका औसत जलक्षेत्र 5.48 हेक्टेयर है,

1686828814 fa6a62a622a6b452e692

को 10 वर्षीय पट्टे पर लेकर पिछले 03 वर्षों से विभाग के मार्गदर्शन में मछली पालन का कार्य कर रहे हैं। बांध में वर्ष 2021-22 में समिति द्वारा 40 कि.ग्रा. मछली बीज क्रय कर संचयन किया गया था। जिससे माह 10 जून 2023 तक 8.00 क्विंटल मछली का उत्पादन प्राप्त हुआ।

जिसके विक्रय से राशि रू. 1,36,000 की आमदनी समिति को प्राप्त हुई है। मछली पालन केसीसी के माध्यम से भी समिति को आर्थिक सहायता प्राप्त हुई थी।

1686828826 53333ebe2a27c6114578

मछली पालन करने के लिये समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया है, एवं मत्स्याखेट हेतु पर्याप्त जाल एवं विक्रय हेतु आईस बाक्स भी निशुल्क उपलब्ध कराया गया है।

इसके लिये समिति के अध्यक्ष भरत सिंह ने जिला प्रशासन सूरजपुर एवं मछली पालन विभाग को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने एवं सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *