पुल से 20 फीट नीचे गिरी अनियंत्रित बस, चालक सहित तीन घायल……

पुल से 20 फीट नीचे गिरी अनियंत्रित बस, चालक सहित तीन घायल

सक्ती : जिले में मंगलवार को एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 20 फीट नीचे जा गिरी। बस में कोई यात्री नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि बस चालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा मालखरौदा थाना क्षेत्र में हुआ है।

bus durghtna

जानकारी के मुताबिक, मालखरौदा ब्लॉक के सकर्रा दराभाटा में यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में बस में सवार चालक, हेल्पर और कंडक्टर घायल हो गए हैं।

तीनों बस खराब होने के चलते उसे बनवाकर बिलासपुर से लौट रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। हादसे में सबसे ज्यादा चोट हेल्पर को आई है। उसका उपचार अस्पताल में जारी है। फिलहाल पुलिस बस को निकलवाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *