रायपुर : हेलीकॉप्टर जॉयराइड : रात भर सो नहीं पाया, हेलीकॉप्टर में बैठा और बहुत मजा आया

रायपुर : हेलीकॉप्टर जॉयराइड : रात भर सो नहीं पाया, हेलीकॉप्टर में बैठा और बहुत मजा आया

रायपुर : मैं आज रातभर सो नहीं पाया, बार-बार घड़ी देख रहा था, कब सुबह होगी और कब मैं हेलीकॉप्टर में बैठूंगा। आखिरकार  मैं हेलीकॉप्टर में बैठा और बहुत मजा आया।

जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा बारहवीं के छात्र, देवकुमार देवांगन ने 95.04% के साथ बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

1686377154 e0e392104d8f83bd9f1a

देव ने बताया कि जबसे मुझे यह ख़बर मिली थी मैं बहुत खुश था कि कब यह दिन आयेगा। मेरे परिवार में सभी लोग खुश है इसका कारण है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी। जिन्होंने हमें मौका दिया हेलीकॉप्टर में घूमने का।

हम दो भाई हैं, मेरे बड़े भाई मुझे कहते हैं कि तू परिवार का पहला लड़का होगा जिसने हेलिकॉप्टर की सैर की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *