चोरो ने दिया एक साथ दो दर्जन दुकानों में चोरी को अंजाम, की एक ही रात में 24 दुकानों में चोरी

चोरो ने दिया एक साथ दो दर्जन दुकानों में चोरी को अंजाम, की एक ही रात में 24 दुकानों में चोरी

धमतरी। जिले में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है बल्कि चोरी की घटना दिन बा दिन बढ़ती ही जा रही है। आए दिन अज्ञात चोर किसी न किसी दुकान का ताला तोड़कर नगदी और सामान ले उड़ रहे हैं।

एक बार फिर से चोरो ने चोरी के वारदात को अंजाम दिया है। जहां सब्जी मंडी में चोरों ने एक ही रात में 24 दुकानों के ताले तोड़कर डाका डाला हैं। वहीं चोरों की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर तफ्तीश में जुट गई है। यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम तराई सब्जी मंडी में लगभग दो दर्जन दुकानों के ताले टूटे हैं। घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई में जुट गई है।

5476587 750x470 1

व्यापारियों ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने 24 दुकानों के ताले तोड़े हैं। वहीं 50 हजार से ज्यादा की चोरी हुई है. पूरे घटनाक्रम और चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो चुकी है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था और पेट्रोलिंग पर लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *