छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया अजय कुमार ने , राष्ट्रीय सबजूनियर व जूनियर पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक…

छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया अजय कुमार ने , राष्ट्रीय सबजूनियर व जूनियर पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक

दुर्ग। 6 से 11 जून तक राँची में चल रही राष्ट्रीय सबजूनियर व जूनियर (बालक व बालिका) पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक अजय कुमार ने जूनियर 53 किलो वर्ग में 2 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ राज्य का मान बढ़ाया है। हालाँकि अभी तीन दिनो का इवेंट बाक़ी है जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

12435467 750x470 1

अजय कुमार की प्राप्त इन उपलब्धियों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई संदेश भेजा है। उल्लेखनीय है कि राँची में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में किया जाएगा।

पॉवर जिम, भिलाई के खिलाड़ी तथा भिलाई इस्पात संयंत्र की तरफ़ से राज्य टीम में चयनित अजय कुमार द्वारा राँची में दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीतने पर छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ़्टिंग संघ एवं छत्तीसगढ़ के समस्त पॉवर लिफ़्टरों की तरफ़ से बधाई और शुभकामनाएँ दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *