हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 5 मवेशी और एक बाज की मौत…..

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 5 मवेशी और एक बाज की मौत

कवर्धा। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से5 मवेशी और एक बाज की मौत हो गई है। ग्रामीणो ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करंट की सप्लाई बंद करवाया और मवेशियों को खेत से हटाया गया। घटना कबीरधाम के दशरंगपुर चौकी अंतर्गत अगरी खार का है।

2343543 750x470 1

बताया जा रहा है खेत से 11 केवी हाईटेंशन तार गया हुआ है। जो सुबह से टूट कर जमीन पर पड़ा था। मवेशी चारा चरते हुए तार के पास गए। उसकी चपेट में आ गए। करंट की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस फ़िलहाल मवेशी मालिक का पता लगा रही है।

ग्रामीणों ने बताया की विधृत विभाग क्षेत्र में अपनी मनमानी चला रही है। आए दिन बिना कराण बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है. वहीं कोई फाल्ट आने पर घंटों तक मेंटेनेंस का काम नहीं किया जाता. अगर बिजली विभाग सक्रियता दिखाते हुए फाल्ट आते ही उसका पता लगाकर मेंटेनेंस कर लेती तो शायद बेजुबान मवेशियों की जान नहीं जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *