पंडरी के रेसिडेंशियल बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से गिरने से युवती के मौत…..

पंडरी के रेसिडेंशियल बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से गिरने से युवती के मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राजधानी के एक आवासीय बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से गिरी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पंडरी थाना के अंतर्गत पाम रेसिडेंशियल बिल्डिंग की सातवीं मंजिल में 24 वर्षीय युवती काम करती थी। रोज की तरह आज भी युवती सुबह काम पर पहुंची।

243534 750x470 1

खबरों के अनुसार युवती का काम करते वक्‍त पैर फिसल गया और वो सातवीं मंजिल से नीचे गिर गई। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के गिरने के बाद आस-पास भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है।

मृतिका का नाम भोली बघेल है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किसी शख्‍स के द्वारा धक्का दिए जाने की वजह से युवती की मौत हुई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि, युवती की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *