रायपुर : जगमग दीप के साथ केलो मैय्या की महाआरती……

रायपुर : जगमग दीप के साथ केलो मैय्या की महाआरती

OFFICE DESK : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायगढ़ में केलो मैय्या की महाआरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने गौ माता को चारा खिलाकर गोधन समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर गोबर से बने रंग-बिरंगे दिए से दीपदान किया।

1685804514 f5d544656d72492015ea

जगमग दीप के साथ केलो मैय्या की महाआरती की भव्यता ने बनारस के गंगा घाट की याद दिला दी। ऐसा लग रहा था मानो गंगा मैय्या साक्षात् रायगढ़ की धरती पर उतर कर लोगों को भक्ति रस से सराबोर कर रही हो। इस अवसर पर केलो मैय्या के जयकारे के साथ पूरा घाट गुंजायमान हो गया और महौल भक्तिमय हुआ।

1685804530 7e03f9bb08797da15e83

मुख्यमंत्री बघेल के केलो महाआरती कार्यक्रम में पहंुचने पर स्थिति केलो उद्धार समिति और सर्व समाज के लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। महाआरती कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत,

1685804558 180d794f21ce1c19329d

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक चक्रधर सिंह, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ. रामसुन्दर दास सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *