रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल से सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों ने की सौजन्य मुलाकात……

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल से सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों ने की सौजन्य मुलाकात

OFFICE DESK : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सर्किट हाउस रायगढ़ में विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने रायगढ़ की जीवन रेखा मानी जाने वाली केलो नदी के संरक्षण पर आधारित पुस्तिका ‘केलो मैय्या’ का विमोचन किया।

1685799649 34ff0dc292c710181cfb

प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने माली समाज की मांग पर उन्हें भवन के लिए 30 लाख रूपए देने की घोषणा की। साथ ही विश्वासगढ़ चर्च रायगढ़ के प्रतिनिधि सुशील कुमार गुप्ता,

1685799662 8256dcf82f0e354e40ee

डीकन अजय लाल प्रणयवानी ने मुंख्यमंत्री बघेल से भेंटकर चर्च के लिये भूमि की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कलेक्टर रायगढ़ को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।

1685799672 fe7ed6c9f704b0ab982e

मुख्यमंत्री से कान्य कुब्ज ब्राम्हण कल्याण समाज, क्षत्रिय राजपूत समाज, चौहान समाज, देवांगन समाज सहित कई समाज के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक सर्वश्री प्रकाश नायक, लालजीत सिंह राठिया, चक्रधर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *