रायपुर : अंतराष्ट्रीय रामायण मंडली कम्बोडिया की 12 सदस्यीय टीम की संगीतमय प्रस्तुति

रायपुर : अंतराष्ट्रीय रामायण मंडली कम्बोडिया की 12 सदस्यीय टीम की संगीतमय प्रस्तुति

OFFICE DESK : रायगढ़ के राम लीला मैदान में तीन दिनों तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आगाज हो चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज इसका शुभारंभ किया।

1685624755 deb5fe63df4a2384b951

शुभारंभ अवसर पर यहां से करीब 4500 किमी दूर 12 सदस्यीय कम्बोडिया की अंतर्राष्ट्रीय रामायण टीम ने मनमोहक प्रस्तुति दी। अपने आकर्षक वेशभूषा के साथ 25 मिनट की प्रस्तुति में दर्शकों का दिल जीत लिया। मौका था अहिरावण हनुमान प्रसंग का।

1685624776 f4fba48e9393a9c19cc2

कम्बोडिया रामायण टीम द्वारा अहिरावण प्रसंग की संगीतमय प्रस्तुति की गयी। इस प्रसंग में रावण के भाई अहिरावण राम को मूर्छित कर पाताल लोक ले जाए जाते हैं। हनुमान राम को सकुशल लाने के लिए पाताल लोक जाते हैं

1685624764 366fcb82ed797dc0bbdf

जहां हनुमान का सामना उनके पुत्र मकरध्वज से होता है। युद्ध में दोनों की लड़ाई होती लेकिन इसमें किसी जीत या हार नही होती। अंत में हनुमान, श्रीराम को वापस लाते हैं। इस प्रसंग को बड़े ही भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुति दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *