विधायक जैन ने अंकित को सेकंड लेफ्टिनेंट बनने पर दी बधाई…..

विधायक जैन ने अंकित को सेकंड लेफ्टिनेंट बनने पर दी बधाई

जगदलपुर मुंह मीठा कराकर स्मृति चिन्ह भेंट किया

संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने शहर के होनहार छात्र अंकित मिश्रा को उनके घर पहुंचकर इंडियन नेवी में प्रमुख उपलब्धि हासिल करने की बधाई दी। इसे बस्तर के लिए गौरव बताते श्री जैन ने अंकित के साथ उनके पिता विपिन, माता प्रियदर्शिनी, दादाजी व परिवार को बधाई दी।

WhatsApp Image 2023 05 30 at 12.35.23 PM

जगदलपुर के वृंदावन कालोनी निवासी विपिन- प्रियदर्शिनी मिश्रा के सुपुत्र अंकित का चयन केंद्रीय विद्यालय से 12 वीं पास करने के बाद एनडीए में हुआ था। वे नौसेना में सेकंड लेफ्टिनेंट का कमीशन प्राप्त करने के बाद रविवार को शहर पहुंचे हैं।

विधायक रेखचंद जैन ने अंकित का मुंह मीठा कराया, उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया और उज्जवल भविष्य की
शुभकामनाये दी।

इस दौरान विधायक जैन के साथ बस्तर संभाग ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अनिल सामंत, गौरनाथ नाग, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *