आडावाल के माता गंगादई शीतला मेला में सम्मिलित होकर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दी बधाई……

आडावाल के माता गंगादई शीतला मेला में सम्मिलित होकर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दी बधाई

जगदलपुर : आड़ावाल के गंगादई शीतला व भैरी डोकरी माता मंदिर में आयोजित बाजार मेला में मंगलवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन सम्मिलित हुए।

उन्होने मेला- मडई को बस्तर की सांस्कृतिक पहचान बताते कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में बस्तर की आदिम संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन पर कार्य किया जा रहा है। देवगुडियों की मरम्मत का काम आडावाल सहित सभी जगह हो रहा है।

WhatsApp Image 2023 05 24 at 12.24.57 PM 1

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 150 से अधिक देवगुडियों का जीर्णोद्धार से यह संकेत मिलता है कि कांग्रेस सरकार इस मामले कितनी अधिक जागरूक व संवेदनशील है। इससे पूर्व मेला में सम्मिलित होने पंहुचे संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन का धूमधाम से स्वागत किया गया।

विधायक रेखचंद जैन ने भक्ति भाव से समस्त देवियों की पूजा- अर्चना की। तत्पश्चात देवी- देवताओं, डोली, छत्र तथा लाट आदि का मान- सम्मान किया।

इस दौरान सरपंच जयंती कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष नीलूराम बघेल, महेश राव, टुकमन सिंह ठाकुर, ज्योति राव, गुप्तेश्वर पटनायक, नगी राव, बिट्टू शर्मा, संजय गुप्ता, मन्नुलाल साहू, विजय सिंह, एमआईसी सदस्य राजेश राय, गौरनाथ नाग, संतोष सिंह, लोकेश सेठिया समेत बड़ी संख्या में पंचायतवासी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *