कोरबा : अपर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना…..

कोरबा : अपर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

कोरबा। भारतीय संविधान को अंगीकृत करने के दिन 26 नवम्बर को हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। कलेक्टोरेट परिसर में भी शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर सहित अधिकारी कर्मचारियों ने संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया।

Officer-employees including Additional Collector and District Panchayat

साथ ही इस मौके पर उपस्थित कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का पाठन किया। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित में काम करने का संकल्प भी लिया।

Officer-employees including Additional Collector and District Panchayat

इस अवसर पर अपर कलेक्टर पाटले ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को भारतीय संविधान में समाहित किया है।

26dl m 135 26112022 1 H@@IGHT 0 W@@IDTH 600

इससे सशक्त राष्ट्र निर्माण करने की नीव मजबूत हुई है। उन्होंने नागरिकों से संविधान की मूल भावना को जीवन में आत्मसात करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *