फरीदाबाद के 32 छात्रों को NMMS स्कॉलरशिप, हर महीने बैंक खाते में मिलेंगे 1000 रुपये…

आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन होनहार 32 विद्यार्थियों का नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कालरशिप (एनएमएमएस) के लिए चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों को अब हर महीने सरकार की ओर से एक हजार रुपये की आर्थिक रूप से मदद मिलेगी।

जिला के पांच केंद्रों पर नवंबर में आयोजित हुई एनएमएमएस की परीक्षा में अलग-अलग सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के करीब 1400 विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन अध्यापकों की निगरनी में हुआ था। परीक्षा का परिणाम शनिवार देर शाम को जारी हुआ।

योजना समन्वयक धर्मेंद्र अधाना ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को कक्षा नौवी से 12 तक पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रति वर्ष 12,000 की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। परिणाम घोषित होने के बाद सभी विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया शुरू होगी। विद्यार्थियों को बैंक अकाउंट सहित अन्य दस्तावेज जल्द जमा कराने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *